Chhattisgarh: सुकमा में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां सुकमा जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में पांच से छह नक्‍सलियों को गोली लगी है.

जानकारी के मुताबिक
मिली जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान कोत्ता पल्ली, नागाराम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हई. इस मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है.

जारी है मुठभेड़
बताया जा रहा है कि मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और नक्सल सामग्री मिला है. फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं और मुठभेड़ अभी भी जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version