छत्तीसगढ़: नक्सलियों की बिछाई गई IED की जद में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़: एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की  योजना पर तेजी से काम चल रहा है, वहीं नक्सली अपने खरकनाक इरादों से बाज नहीं आ रहे हैं. दो युवक शुक्रवार को नक्सलियों की साजिश का शिकार हो गए. आईईडी की जद में आने से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना उस वक्त हुई, जब दोनों युवक झाड़ू बनाने के लिए लकड़ियां एकत्र करने गए थे. इस घटना की जानकारी नारायणपुर के एसपी ने दी हैं.

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों युवक झाड़ू बनाने के लिए लकड़ियां लेने जंगल में गए थे. इस जंगल में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखी थी. इस दौरान उनके पांव नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी पर पड़ गए. अचानक जोरदार धमाका हुआ. इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जड्डा और मरकूर गांव के मध्य आईईडी की जद में आने से ग्रामीण राजेश उसेंडी (25 वर्ष) की मौत हो गई और रामलाल कोर्राम (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कानागांव निवासी राजेश उसेंडी और रामलाल फूल झाडू के लिए झाड़ी तोड़ने जड्डा-मरकूर गांव के जंगल की ओर गए थे. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में राजेश के दोनो पैर में गंभीर चोट आई और टनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं रामलाल के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है. उसका इलाज नारायणपुर अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version