Dehradun: हादसे का शिकार हो गई मसूरी घूमने आए दो लोगों की जिंदगी, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादूनः मसूरी घूमने आए एक युवक और एक युवती की जिंदगी हादसे का शिकार हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई. सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया.

मसूरी घूमने आए थे हादसे का शिकार हुए लोग
पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय सागर नरूला निवासी फतेह नगर दिल्ली, 33 वर्षीय युवराज बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, 28 वर्षीय ईशा निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून, 30 वर्षीय आयुष शर्मा निवासी तेग बहादुर रोड और 29 वर्षीय अवनि निवासी रजनी कुंज, कौलागढ़ रोड रविवार को घूमने के लिए मसूरी गए थे.

घायलों को अस्पताल में चल रहा इलाज
बताया जा रहा है वापसी के समय रात करीब तीन बजे उन्होंने शहंशाई आश्रम से पैदल रुट पकड़ लिया. आगे जाकर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में आयुष शर्मा और अवनि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर नरूला, युवराज बिष्ट व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version