Delhi Bomb Threat: चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पूर्वी दिल्लीः गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला. पुलिस ने अस्पताल को खाली करवा दिया है. सूचना पर बम निरोधक दस्ता चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचा है. अस्पताल परिसर में बम की धमकी को लेकर जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, बम की धमकी भरा यह ईमेल स्टाफ को आया है, जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने बात लिखी गई है. इस संबंध में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की निदेशक डॉ. सीमा कपूर का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है. स्टाफ, डॉक्टर, बच्चों, मरीज व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया है.

मौके पर स्थानीय पुलिस और बम स्क्वायड की टीम घंटों से जांच में जुटी है. अभी तक अस्पताल में कुछ नहीं मिला है. इसके बाद अब मरीजों को अस्पताल के अंदर भेजा जा रहा है.

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This