Delhi Murder: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने किया पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल, हुआ फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Murder: दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां रिश्ते का कत्ल हुआ है. बताया गया है कि एक सख्श ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल कर दिया. वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया. लोगों के मन में खौफ पैदा करने वाली यह घटना बाहरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली यह वारदात दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

धारदार हथियार से वार कर पत्नी-बच्चों को सुलाया मौत की नींद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल कर अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या की है. फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी पति के बारे में कोई सुराग मिल सके. हत्याओं के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version