Delhi Murder: कई टुकड़ों में मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

नई दिल्लीः दिल्ली से सनसनीखेज वारदात का घटना सामने आ रह है. दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि शव को कई टुकड़ों में काटा गया है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल करते हुए मृतका की पहचान करने में जुट गई. इस घटना से दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं है.

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि एक महिला का शव टुकड़ों में मिला है. जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है. शुरूआती जांच से पता चल रहा है कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच होगी. कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This