ढाका: “ऑपरेशन डेविल हंट” में बांग्लादेश में 40 लोग हुए गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ढाका: “ऑपरेशन डेविल हंट” के तहत बांग्लादेश में कम से कम 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ शुरू कर रही है. बताया जा रहा है कि ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग के एक नेता के घर में तोड़फोड़ के दौरान एक छात्र समूह के कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले के बाद इन सभी की गिरफ्तारी की गई है. यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर में दी गई है.

बताया गया है कि इस हमले में कई लोग घायल हो गए. मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस की सरकार ने शुक्रवार की रात गाजीपुर जिले में छात्रों और आम लोगों पर हुए हमले के बाद शनिवार को “ऑपरेशन डेविल हंट” का आदेश दिया था. ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ की खबर के मुताबिक, गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चौधरी जाबेर सादिक ने कहा कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों से 40 लोगों को पकड़ा गया.

पकड़े गए लोगों पर शुक्रवार की रात, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के सभी चिह्नों को नष्ट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप है. उस उग्र भीड़ के कारण कम से कम 14 लोग गाजीपुर शहर के दक्षिणखान इलाके में हमले की चपेट में आकर घायल हो गए. यह हिंसा पूर्व मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री मोजम्मेल हक के आवास पर हमले के दौरान हुई थी. इसके बाद हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज हो गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाहक मोहम्मद यूनिस ने ऑपरेशन डेविल हंट चलाया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version