Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, लोगों में मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Earthquake: रविवार की सुबह भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी. अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हिंदू कुश पर्वतमाला क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप महसूस होते ही शोर-शराबा के बीच लोगों में हड़कंप मच गया.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सुबह 9:36 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई है. भूकंप की गहराई जमीन से 147 किलोमीटर नीचे थी. झटके महसूस होते ही लोग सहम गए. इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. यह समाचार प्रारंभिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version