Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी असम की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Assam: भूकंप के झटकों से असम की धरती कांप उठी. मंगलवार सुबह असम के गोलपारा ज़िले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 9:57:22 बजे (IST) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र गोलपारा इलाके में 25.974°N अक्षांश और 90.941°E देशांतर पर था. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

बमालूम हो कि इससे पहले पड़ोसी देशों और क्षेत्रों में भी पिछले कुछ दिनों में भूकंप दर्ज किए गए हैं. सोमवार तड़के 5 बजकर 36 मिनट पर अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर गहराई में था. अधिक गहराई के कारण इसके झटके विस्तृत इलाके में महसूस किए गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version