Earthquake: भूकंप से फिर डोली जम्मू-कश्मीर की धरती, दो दिन में तीसरी बार झटका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Jammu Kashmir: एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. शनिवार दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर यह तीव्रता 3.8 आंकी गई है. शुक्रवार की रात जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान किश्‍तवाड़ में भूकंप की रिक्‍टर स्‍केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई थी.

एक दिन में दो बार आया भूकंप
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की देर रात एक बार फिर कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से डोली. बीती रात जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई थी. गौरतलब है कि किश्तवाड़ में एक दिन में दो बार भूकंप से धरती कांपी है. भूकंप आने के दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए. किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version