Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी कश्मीर घाटी के कई हिस्सों की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः शनिवार को भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर की धरती कांप उठी. कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में रहने वाले लोगों ने हल्के झटके महसूस होने की बात कही है. हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है.

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान क्षेत्र के ज़ायबक में था. अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई. भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक, यह भूकंप सुबह करीब 8:24 बजे आया. यह जमीन की 190 किलोमीटर की गहराई पर था.

झटकें महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग

कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होते ही भयवश लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. शनिवार सुबह कई स्थानीय लोगों को घरों को बाहर देखा गया और भूकंप के झटके के काफी देर बाद लोग घरों में वापस लौटे.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version