Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी गुजरात की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Earthquakeःः  भूकंप के झटकों से गुजरात की धरती कांप उठी. गुरुवार को तड़के अहमदाबाद जिले में 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. यह जानकारी भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने दी. गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि भूकंप सुबह चार बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र अहमदाबाद से 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था.

संस्थान के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर गहराई में था. कम तीव्रता के कारण इस भूकंप का कोई खास असर नहीं पड़ा. जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि जानमाल के किसी नुकसान की सूचना मिली है.

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है और पिछले 200 वर्ष में गुजरात में नौ बड़े भूकंप आए हैं. प्राधिकरण के मुताबिक, 2001 में कच्छ में आए भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई थी और 1.66 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version