Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी लेह लद्दाख की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Leh Ladakh: गुरुवार की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लद्दाख के लेह की धरती कांप उठी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, , लेह में गुरुवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है.

भूकंप की गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकले

सुबह-सुबह कुछ लोग नींद में ही थे, जो लोग जगे थे वो अचानक भूकंप आने से इतने डर गए और शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए. लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में भी महसूस हुआ कि पूरा घर हिल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version