UP News: ईडी का एक्शन, पीयर्स इंडिया कंपनी के निदेशकों की संपत्ति जब्त!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: निवेशकों की गाढ़ी कमाई को हड़पने वाली कंपनी मेसर्स पीयर्स इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 4.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने वीरवार को कंपनी और उसके निदेशक आलोक त्रिपाठी के बैंक में जमा 3.77 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ मुरादाबाद, बदायूं, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और गुजरात के मेहसाणा में स्थित 1.02 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की है.

बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने यूपी के कई जिलों में मेसर्स पीयर्स इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड और उसके निदेशकों आलोक कुमार त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, विष्णु कांत त्रिपाठी और अन्य के खिलाफ दर्ज विभिन्न FIR और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि कंपनी ने निवेशकों को जमीन खरीदने पर अत्यधिक रिटर्न का झूठा आश्वासन देकर निवेश कराया. बाद में निवेशकों की 25 करोड़ रुपये की रकम को वापस करने के बजाय कई राज्यों में संपत्तियों को खरीदा. इस मामले की जांच ईडी आगे भी कर रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version