फरीदाबादः कार में मृत मिले दो सगे भाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फरीदाबादः फरीदाबाद से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात नवीन नगर इलाके में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. दोनों के शव अगवानपुर रोड पर कार के अंदर मिले. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

मृतकों की पहचान रोशन नगर निवासी 44 वर्षीय कुंदन कुमार और 38 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में दोनों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है. स्वजन से पता चला है कि दोनों भाई शुक्रवार की सुबह कार लेकर घर से निकले थे. देर शाम तक जब वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की. देर रात उनकी कार नवीन नगर इलाके में अगवानपुर रोड पर खड़ी मिली. उसके अंदर दोनों के शव पड़े थे.

पुलिस की जांच-पड़ताल में आस-पास के लोगों ने बताया कि कार सुबह 10 बजे से खड़ी थी, लेकिन किसी ने कार की तरफ ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वहां सड़क किनारे और भी कारें खड़ी रहती हैं. पुलिस ने बताया कि कुंदन कुमार सेना से सेवानिवृत्त थे और रंजन कुमार छोटा मोटा काम करते थे.

 

दोनों रोशन नगर इलाके में पिछले करीब 10 साल से रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

08 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 मार्च 2026 का पंचांग: आज रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें पंचमी तिथि, स्वाती और विशाखा नक्षत्र, राहुकाल और दिन के शुभ मुहूर्त.

More Articles Like This

Exit mobile version