Fatehgarh Sahib Accident: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fatehgarh Sahib road Accident: पंजाब से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां सरहिंद पटियाला रोड पर गांव नौलखा के नजदीक मिनी ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मिनी ट्रक और कार की टक्कर
बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक और कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में डेराबस्सी निवासी दलबीर सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को राजेंद्र अस्पताल पटियाला में भर्ती कराया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया. घटना के संबंध में थाना मूलेपुर के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version