MP News: फटा आर्मी ट्रक का टायर, बस से टकराया, दो जवानों सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. सोमवार को यहां राजगढ़ जिले में हुए दर्दनाक हादसे में दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुई. आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया.

टायर फटने के बाद बस से टकराया आर्मी का ट्रक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस भोपाल की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एनएच-46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक आर्मी के ट्रक का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया. टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

दो आर्मी जवानों और तीन बस यात्रियों की मौत
इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्री और दो आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों तत्काल दुर्घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई.

मौके पर पहुंचे आर्मी के कई अफसर
तत्काल घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया. हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई. वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. उधर, सूचना मिलने पर आर्मी के कई अफसर मौके पर पहुंच गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version