कनाडा में गैंगवार, ट्रक ड्राइवरों के दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलीबारी, भारतीय मूल के तीन आरोपी अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Gang war: गैंगवार के मामले में कनाडा में पुलिस ने भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को अरेस्ट किया है. तीनों पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है. कनाडा पुलिस ने ब्रैम्पटन में हुई फायरिंग का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है.

यह मामला 7 अक्टूबर की रात 10:45 बजे का है. मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर के बीच मौजूद एक पार्किंग में दो समूहों के बीच झड़प हो गई. लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था.

कनाडा पुलिस के मुताबिक

कनाडा पुलिस के मुताबिक, “मामले की जांच के दौरान तीन व्यक्तियों की पहचान हुई है. 20 नवंबर को पुलिस ने वारंट जारी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.”

आरोपियों की पहचान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी के रूप में हुई है. वहीं, चौथा संदिग्ध अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है.

कनाडा पुलिस ने सभी पर हथियार रखने, छिपाकर हथियार ले जाने, भरी हुई प्रतिबंधित बंदूक रखने और लापरवाही से बंदूक चलाने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक, सभी को पता था कि ट्रक में बंदूक है, इसके बावजूद वो इस ट्रक में सवार हुए.

हालांकि, तीनों आरोपियों ने ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट में जमानत याचिका दर्ज की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों को रिहा कर दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version