सूर्या हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद का किया एनकाउंटर

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने मर्डर के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. वहीं, असद का एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. बता दें कि पुलिस और आरोपी के बीच 50 राउंड फायरिंग की गई. जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गए हैं.

सूर्या की मां ने की ये मांग

वहीं, सूर्या की मां सरोज ने कहा कि आरोपी और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. उन्हें असद की लाश की तस्वीर दिखाई जानी चाहिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हत्याकांड का आरोपी असद शहर छोड़ने की फिराक में था. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने इंदिरापुरम में उसका एनकाउंटर कर दिया. सूर्या की मां ने कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है. ”

असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

पुलिस को ये सूचना मिली थी कि आरोपी अपने दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. जब पुलिस ने असद और उसके साथी को बाइक पर आता देखा, तो उसे रुकने को कहा. हालांकि, असद ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी उसपर फायरिंग की.

असद का साथी मौके से फरार हो गया

वहीं, असद का दोस्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस उसे ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस ने मौके से पिस्टल और बाइक बरामद किया है.

ये भी पढ़ें- पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र- राजनाथ सिंह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version