Ghazipur: गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, मुख्तार को अर्पित की श्रद्धांजलि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akhilesh Yadav in Ghazipur: मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे. वह फाटक स्थित सांसद अफजाल अंसारी के आवास पहुंचे. इस दौरान मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.

मालूम हो कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा है. इसी क्रम में अखिलेश यादव भी रविवार को गाजीपुर पहुंचे. उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे. वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही. अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि, पुलिस को किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version