गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड से लेकर गाजियाबाद में सूर्या की हत्या तक, इन 4 अपराधों से दहला UP

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में बीती घटनाओं ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. बढ़ते अपराधों ने लोगों की सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है. गाजियाबाद में सूर्य चौहान हत्याकांड, लखनऊ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत, अलीगढ़ में दारोगा की पिटाई और गाजीपुर में होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर बहस जारी

उत्तर प्रदेश में हुई इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है. इन घटनाओं ने हर किसी का ध्यान खींचा. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत UP Crime News

कानपुर की मानसी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी. उसकी शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ में सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से हुई थी. उसका पति भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था. मानसी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. मानसी के परिवार वालों कहा कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है.

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड

वहीं, गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के चीन कुछ युवकों ने 17 साल के सूर्य प्रताप चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में मारा गया. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस घटना को इलाके में कई दिनों तक तनाव बना रहा.

स्टंटबाजी रोकने के दौरान दारोगा की पिटाई

31 मई को अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में अहिल्याबाई होल्कर जयंती के मौके पर शोभायात्रा में स्टंटबाजी रोकने के दौरान युवकों ने दारोगा के साथ मारपीट की और उसके बुरी तरह घायल कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे की हत्या

वहीं, 29 मई को गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आलोक राय ने हत्या का आरोप कटरा गैंग और शंकर पांडेय पर लगाया है. साथ ही उनका कहना है कि इस घटना में पुलिस भी शामिल है. उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे को न्याय नहीं मिलेगा, तो वो मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- न गोली, न धमाका… कश्‍मीर घाटी में लौट रही रौनक, 30 साल में पहली बार शांत रहा मई महीना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version