Ghazipur: क्या PAC और UP Police के जवान ने की शादी में फायरिंग, 6 घायल 1 की हालत गम्भीर

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में शादी समारोह के दौरान डांस करने को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद में फायरिंग की गई. फायरिंग के दौरान 6 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार एक की हालत गम्भीर बनी हुई है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी इलाके के एक मैरिज हाल का है.

शादी समारोह में फायरिंग
आपको बता दें कि आलमपट्टी इलाके के मैरिज हाल में गुलाब सिंह कुशवाहा की बेटी की शादी थी. बारात बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव से आई थी. शादी समारोह के दौरान वधु पक्ष की तरफ से आए मेहमान पीएसी सिपाही रवींद्र यादव ने नशे की हालत मे डीजे पर नाचने को लेकर हंगामा शुरु किया. लोगों के विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया.

पीएसी और यूपी पुलिस के सिपाही पर फायरिंग का आरोप
खास बात ये है कि नशे की हालत पीएसी सिपाही रवींद्र यादव के पक्ष में यूपी पुलिस का सिपाही अरविंद यादव भी पहुंचा. आरोपियों ने इस दौरान जमकर फायरिंग की. इस दौरान मौके पर मौजूद 6 लोग घायल हो गए. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version