Giridih News: गिरिडीह में बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गिरिडीहः झारखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर मधुबन थाना के लटकट्टो पुलिस पिकेट के नजदीक मंगलवार की आधी रात के बाद बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई.

स्टेशन से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ आतकी निवासी हुसैनी मियां और छछन्दो पंचायत के लेडवा निवासी बबलू मांझी दोनों मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर पारसनाथ स्टेशन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कि पिकेट के समीप स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई. स्कॉर्पियो में धनबाद का नंबर अंकित है और उसमें सवार चार लोग गिरिडीह से ईसरी जा रहे थे.

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
बाइक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. बाइक में आग लग गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में स्कार्पियो सवार चार में से तीन की पहचान हो गई है. इनमें में गिरिडीह के इसरी बाजार निवासी सोमेश चंद्र, इन्हीं के रिश्तेदार गुलाब कुमार और मुंगेर के मुफस्सिल थाना के दरियापुर निवासी गोपाल कुमार शामिल है. एक शव की पहचान नहीं हो पाई है. मथुबन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version