Gopalganj: नदी के रास्ते बिहार जा रही थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने किया जब्त

गोपालगंजः बिहार में शराब बंदी के बीच इसकी तस्करी भी जोरों पर हो रही है. तस्कर तरह-तरह के तरीकों का इस्तेमाल कर बिहार में शराब पहुंचा रहे हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने यूपी के गंडक नदी के रास्ते नाव से गोपालगंज लाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. जबकि तस्कर नदी में कूदकर फरार हो गए. जादोपुर थाना पुलिस ने मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी में कार्रवाई की है. शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है.

नदी में कूदकर फरार हुए तस्कर
एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप नाव से गोपालगंज लाई जा रही है. इस सूचना पर जादोपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंडक नदी पर नाकेबंदी कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान शराब से भरी तीन नावें जब्त की गईं. पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों ने नदी में छलांग लगा दी और अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए.

गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. नाव से 1200 कार्टन में रखे गए 1100 लीटर शराब पकड़ी है. नाव को जब्त करने के बाद जादोपुर थाने लाया गया, यहां पर शराब की गिनती हुई, जिसके बाद आंकड़ा जारी किया गया. जब्त शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बेहतर काम किया है, इसलिए उसे पुरस्कृत किया जाएगा. शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version