Gujarat Crime: गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कच्छ के सर क्रीक इलाके में BSF ने बड़ी कार्रवाई की है. चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है. इस दौरान एक नाव भी जब्त की गई है.
अधिकारियों का कहना है कि ये मछुआरे कल शाम भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करते समय पकड़े गए. इनसे पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.