हरदोईः बच्चे का अपहरण और फिर हत्या, अब मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी का काम किया तमाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hardoi Encounter: उत्तर प्रदेश के हरदोई से मुठभेड़ में की खबर सामने आई है. यहां बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में कर दिया है. इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी को भी गोली लगी है. बताया गया है कि आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से बच्चे का अपहरण किया था, इसके बाद उसकी हत्या कर घरवालों से फिरौती मांगी थी.

मेला देखने गए बच्चे का हुआ था अपहरण

जानकारी के अनुसार, मल्लावां के बाबटमऊ निवासी अकील का आठ वर्षीय पुत्र शुक्रवार की शाम गांव में मेला देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. शनिवार को पिता के मोबाइल पर बच्चे के अपहरण की बात बताते हुए सात लाख की फिरौती मांगी गई थी. घरवालों ने पहले पुलिस को नहीं बताया, लेकिन सोमवार को फिर फोन आया तो बच्चे के स्वजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया.

पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा तो पता चला कि दुष्कर्म की नीयत से बच्चे का अपहरण कर फिर उसकी हत्या कर गुमराह करने के लिए फिरौती मांगी गई. इस मामले में रिश्तेदारी में रहने वाले मेहनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली थाना ठठिया जनपद कन्नौज का नाम सामने आया.

पुलिस ने रोका तो बदमाश ने झोंका फायर

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम बुधवार सुबह मटियामऊ के बाद चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कन्नौज का शातिर बदमाश मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन बाइक से आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की.

मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी को लगी गोली

पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किया. एक गोली बदमाश को लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार के हांथ में गोली लगी. पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचएसी मल्लावां ले गई, जहां डक्टरों ने बेहतर इलाज के के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया. यहां चिकित्सक ने चेकअप के बाद अभियुक्त मेहनूर को मृत घोषित कर दिया.

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मेनूर कन्नौज के ग्राम रोरा निस्तौली टठिया का रहने वाला है. उस पर कई जिलों में 12 केस दर्ज हैं. चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हुआ साथ ही एसओजी प्रभारी को भी गोली लगी. मेनूर के पास से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद किए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version