Haryana Crime: भाइयों ने उजाड़ा बहन का सुहाग, प्रेम विवाह से थे नाराज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमुनानगरः हरियाणा से दिल को झंकझोर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने उस बहन का सुहाग उजाड़ दिया, जिसके द्वारा कलाई पर राखी बांधते समय भाइयों ने उसकी रक्षा का वचन लिया था. दूसरी बिरादरी में प्रेम विवाह करने की रंजिश में हनुमान कॉलोनी निवासी एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. जिस युवती से अभिषेक ने प्रेम विवाह किया था, उसके बी भाइयो ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. इस हमले में अभिषेक के दो साथी आकाश और शशिकांत भी घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है.

अभिषेक ने एक वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
आकाश की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक ने गधौली कालोनी निवासी निशा से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. इस शादी से निशा के परिवार के लोग खुश नहीं थे. जिसके चलते अभिषेक व निशा इस समय पंजाब के जीरकपुर में रह रहे थे.

ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने आया था अभिषेक
दो दिन पहले अभिषेक अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था. रविवार की देर रात विदाई होने के बाद अभिषेक अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में ही कार में बैठा हुआ था. इसी दौरान दो बाइकों पर निशा का भाई सचिन गुर्जर, चन्ना सिंह अपने साथियों आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू, अभिषेक कुमार व अन्य के साथ आए.

बीच-बचाव कर रहे दो साथी भी हुए घायल
आरोपितो ने आते ही अभिषेक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. बीच-बचाव में शशिकांत और आकाश आए तो उनको भी रॉड से पीटा गया. चाकुओं से वार कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया
अभिषेक की हत्या की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजन व उसके दोस्तों की भीड़ लग गई. हत्या को लेकर उनमें रोष बना हुआ था. इस संबंध में शायरी यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रेम विवाह को लेकर रंजिश में हत्या की यह वारदात की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version