हरियाणाः जींद में दर्दनाक हादसा, परिवार के लिए ट्रक बना काल, तीन बच्चों सहित पांच की मौत

जींदः हरियाणा के जींद से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है. यहां जींद-पानीपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार की दोपहर बाद करीब दो बजे एक ट्रक एक परिवार के लिए काल बन गया. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हिसार जिले के बरवाला खंड के गांव खरकड़ा निवासी पति-पत्नि व तीन बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में पूरे परिवार से सिर्फ एक आठ वर्ष बच्ची शीरत ही रह गई है. उसे भी चोटें आई है, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पानीपत के रसूलपुर गांव गए थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार, गांव खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश की शादी पानीपत जिले के गांव रसूलपुर में हुई थी. राकेश के ससुर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी. राकेश की पत्नी अपने चार बच्चों सहित कुछ दिन पहले ही अपने पिता की मौत के बाद रसूलपुर गांव में गई थी. मंगलवार को तेरहवीं के बाद यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर खरकड़ा गांव आ रहे थे.

आठ साल की बच्ची रह गई अकेली
जब यह लोग बाइक पर जींद-पानीपत नेशनल हाईवे से निर्जन गांव से कुछ आगे निकले और जींद शहर में प्रवेश करने ही वाले थे कि इनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित सभी लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे. और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में दाखिल करवाया. चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक आठ वर्ष की बच्ची शीरत को खतरे से बाहर बताया, उसका उपचार चल रहा है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस सड़क हादसे में खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश, उसकी 40 वर्षीय पत्नी कविता, 12 वर्ष की बेटी किरण, 11 वर्ष का बेटा काला तथा पांच वर्ष का बेटा अरमान शामिल हैं. 8 वर्षीय शीरत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version