चक्रवात सौडेल का कहरः पूर्वी चीन में भीषण भूस्खलन, दो की मौत, 10 लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Saudel: उष्णकटिबंधीय चक्रवात सौडेल की वजह से चीन में भारी तबाही मची है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में भयानक भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस प्राकृतिक आपदा में करीब 12 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. एक बयान में अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तड़के जियांग्शी प्रांत के सुइचुआन काउंटी के एक गांव के एक हिस्से में भूस्खलन हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और आगे के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि मलबे से निकाले गए एक व्यक्ति को मृत पाया गया, जबकि दो अन्य लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया. दोनों की हालत ठीक बताई गई है. सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि रविवार सुबह बचावकर्मियों ने लापता लोगों में से एक को ढूंढ निकाला. हालांकि, उसकी मौत हो चुकी थी.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, चक्रवात सौडेल ने 28 अगस्त को झेजियांग प्रांत में दो बार दस्तक दी थी. इसके बाद बृहस्पतिवार को यह फुजियान प्रांत में उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में तीसरी बार तट से टकराया. झेजियांग और फुजियान, दोनों जियांग्शी के पड़ोसी प्रांत हैं.

‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, फुजियान में स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद कई लोग लापता हैं. लापता लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुतियान शहर के हुआतिंग कस्बे में 100 से अधिक मकान ढह गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version