Hisar Triple Murder: हिसार में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो सालों की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिसारः हरियाणा के हिसार से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला और उसके दो भाइयों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. तीनों को गोलियां मारी गई है और उनका शव घर के आंगन में मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात हरियाणा के हिसार जिले के कृष्णा नगर में हुई है. रविवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया है. यह वारदात नगर निगम का चुनाव लड़ चुके राकेश पंडित के घर पर हुई है. राकेश पंडित की पत्नी और उसके दोनों सालों की हत्या की गई है. फिलहाल हत्यारे का पता नहीं चला है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है तीनों को गोली मारी गई है. पत्नी और दोनों सालों की हत्या का आरोप राकेश पंडित पर ही लगा है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि राकेश पंडित ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो साले और अपनी पत्नी सुमन को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्कूल की छुट्टी होने के कारण पत्नी सुमन अपने मायके जाने की बात कह रही थी. इस बात को लेकर इनका पिछले तीन-चार दिनों से झगड़ा चल रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर अपने दोनों भाई मनजीत सिंह और मुकेश कुमार को घर पर बुला लिया. उनके आने के बाद 10:30 बजे के करीब इनकी आपस में कहासुनी के बीच झगड़ा होने लगा.

इसी दौरान राकेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर तीनों को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद राकेश अपने दो लड़के व एक लड़की को लेकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही हिसार पुलिस के आला-अधिकारी और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version