लखनऊ में हिट एंड रन! कार के सामने आई युवती तो बोनट पर घसीटता ले गया युवक, आरोपी हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: गुरुग्राम के बाद अब राजधानी लखनऊ से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बुधवार की सुबह यहां गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की घटना बताई जा रही है. एक कार सवार युवक पर युवती को टक्कर मारने और इसके बाद उसे कार के बोनट पर कुछ दूर तक ले जाने का आरोप है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शहनवाज और युवती  एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. आरोप है कि लड़के को किसी और लड़की के साथ देखकर युवती नाराज हो गई. दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इस पर युवक कार लेकर भागने लगा तो युवती सामने आ गई. टक्कर लगने पर युवती कार के बोनट पर आ गई और कार सवार उसे कुछ दूरी तक लेकर चला गया. घटना के बाद युवक कार सहित मौके से फरार हो गया. हादसे में युवती घायल हुई है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

सूत्रों की माने तो, पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहनवाज लखनऊ के दुबग्गा का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी के आधार पर कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था और दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी. मामले की जांच जारी है.

क्या है गुरुग्राम हिट एंड रन केस?

मालूम हो कि रविवार (13 सितंबर) को गुरुग्राम हिट एंड रन की घटना गोल्फ कोर्स रोड पर हुई थी. महिला बाइकर सिया चौहान का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसका पीछा किया और रुकने को कहा, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो कार सवार लोग उसकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गए. कार की टक्कर से गिरने वाली महिला बाइकर सिया ने बताया था कि जब वो सड़क पर गिर गई तो उसके कुछ साथी बाइकर्स ने कार वाले का पीछा भी किया. इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version