गुजरात में भीषण हादसा: आपस में टकराई दो बाइकें, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

साबरकांठा: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां साबरकांठा जिले में आज सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना गुजरात-राजस्थान सीमा के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

अधिकारी ने बताया
हादसे की जानकारी देते हुए खेरोज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिले के पोशिना तालुका के एक आदिवासी बहुल इलाके में हुआ. अधिकारी ने कहा, ‘दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चौथे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.’

यह हादसा गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक गांव के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिल विपरीत दिशाओं से आ रही थीं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग साबरकांठा और बनासकांठा जिले के निवासी थे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version