नेपाल में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरी जीप, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Accident: नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बीती देर रात करनाली प्रांत में एक जीप दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

करनाली प्रांत में हुआ हादसा, जीप में सवार थे 18 लोग

बताया गया है हादसा शुक्रवार की दे रात करनाली प्रांत में हुआ. यहां रुकुम पश्चिम जिले के झरमारे इलाके में लोगों से भरी एक जीप के खाई में गिर गई. जीप में 18 लोग सवार थे. अनियंत्रित जीप पहाड़ी इलाके में सड़क से नीचे 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में जहां 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं, 10 अन्य लोग घायल बताए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

यह हादसा दुर्घटना 500 किलोमीटर दूर, झरमारे में तब हुई, जब जीप मुसीकोट के खलांगा से अथबिस्कोट के स्यालीड़ी जा रही थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि सात लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. पीड़ितों की उम्र 15 से 30 वर्ष के बीच थी. अन्य 10 घायलों का इलाज रुकुम जिले के अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version