इंफाल: भूकंप से कांपी मणिपुर की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इंफाल: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद अब मणिपुर के नोनी जिले में भूकंप के झटकों से धरती कांपी. शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से अब तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2:31 बजे आया. इसका केंद्र मणिपुर के नोनी जिले में था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई.

मालूम हो कि पूर्वोत्तर भारत भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूगर्भीय हलचलें अधिक सक्रिय रहती हैं, जिससे समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं.

Latest News

रोज 10,000 कदम चलना जरूरी है या नहीं? जानिए कितनी वॉक है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

चलना सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक माना जाता है. लेकिन रोज कितनी वॉक करनी चाहिए? जानिए 4,000, 7,000 और 10,000 स्टेप्स को लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version