MP के मंडला में स्कूल यूनिफार्म में शराब खरीदती दिखी छात्राएं, दुकान पर धमके अधिकारी, कार्रवाई की तैयारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडलाः मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां मंडला जिले के नैनपुर में संचालित कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्राएं सिर पर दुपट्टा डालकर शराब खरीदती दिखाई दी. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया. शुक्रवार की शाम ही प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी संबंधित शराब दुकान में पहुंचे और जांच-पड़ताल की. विभाग संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

शराब की दुकान पर पहुंचे अधिकारी, की जांच-पड़ताल

प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जहां दुकान के दस्तावेजों और स्टाक की जांच की, वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में अधिकारियों को साफ दिखाई दिया कि दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेची गई, जबकि इस पर प्रतिबंध है. इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है.

ठेकेदार पर लग सकता है लाखों का जुर्माना?

इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी मंडला रामजी लाल पांडे ने बताया कि नैनपुर की कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्रा को शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई है. प्रकरण बनाकर कलेक्टर की न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. ऐसे मामलों में ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version