दिल्ली में वारदातः बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार की देर रात सनसनीखेज वारदात हुई. अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए बदमाश की तलाश में जुटी हैं.

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र के बुलंद मस्जिद इलाके में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली. इस पर कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस को पता चला कि समीयर उर्फ मुस्तकीम उर्फ कामू पहलवान (32 वर्ष) पुत्र अलीमुद्दीन, निवासी बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क को गोली मारी गई थी. परिजन उसे घायल अवस्था में जेपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 12  हुई. गोली लगने के बाद घायल के परिजन युवक को अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version