पुणे में वारदातः रेस्टोरेंट में बैठा था प्रॉपर्टी डीलर, सिर में मारी गोली, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पुणेः महाराष्ट्र से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर शाम पुणे में पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 8 हमलावरों की पहचान की है.

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था मृतक अविनाश बालू धन्वे
जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय अविनाश बालू धन्वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. यह घटना पुणे शहर से लगभग 140 किमी दूर पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर स्थित एक रेस्तरां में हुई. इंदापुर के रेस्तरां में सीसीटीवी फुटेज में धन्वे और तीन अन्य लोग एक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. दो बच्चों सहित चार लोगों का एक परिवार दूसरी मेज पर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं.

गोली मारने के बाद तलवार से किया हमला
इसी दौरान दो शख्स रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं. उनमें से एक प्लास्टिक बैग पकड़े हुए अंदर आता है. वह अपनी पिस्तौल निकालता है और फोन पर बात कर रहे धन्वे को सिर में गोली मार देता है. इसके बाद अन्य हमलावरों ने उस पर तलवार, डंडे से हमला करते है. हमलावर धन्वे को टारगेट बनाकर आए थे. उन्होंने किसी और पर हमला नहीं किया. हमले के बाद धन्वे के साथ आए तीन लोग मौके से भाग जाते हैं.

पुलिस ने आठ हमलावरों की पहचान
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त अविनाश बालू धन्वे के रूप की. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 8 हमलावरों की पहचान की है. मामले की छानबीन करते हुए हमलावरों की तलाश में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version