सहारनपुर में वारदातः गोली मारकर BJP नेता की हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सहारनपुरः यूपी के सराहनपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर भाजपा के अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष हत्या कर दी. यह वारदात बीती देर रात हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

घर में सोते समय बदमाशों ने धर्म सिंह को मारी गोली

गांव टीडौली निवासी और बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील कोरी ने बताया कि उनके पिता 65 वर्षीय धर्म सिंह कोरी रोज तरह शुक्रवार की रात भी घेर में सो रहे थे.

चारपाई के पास खून देख बहू ने मचाया शोर

सुबह उनकी पत्नी सुनीता ने देखा कि उनके पिता की चारपाई के पास खून बह रहा है. यह देख वह शोर मचाने लगी. आवाज सुनकर सभी भाई वहां पहुंचे तो देखा कि पिता जी को गोली मारी गई है और उनकी मौत हो चुकी हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक के बड़े पुत्र सुमित ने बताया

मृतक के बड़े पुत्र सुमित ने बताया कि रात में लगभग 2:00 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज आई और पटाखे जैसी आवाज भी आ रही थी, चूंकि गांव में दो शादियां थी और उसमें आतिशबाजी हो रही थी. आतिशबाजी की आवाज समझकर स्वजन घर में ही लेटे रहे. सुबह घटना की पता चला. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version