प्यार में बेवफाईः Love Marriage के तीसरे दिन दुल्हन को दोस्तों के घर छोड़ गया पति, ससुराल ने भी ठुकराया

पटनाः पटना से प्यार में बेवफाई की खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने लव मैरिज करने के तीन दिन बाद पत्नी को दोस्तों के घर छोड़कर लापता हो गया. पत्नी को ससुराल की चौखट से भी भगा दिया गया. जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस छानबीन में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में सन्नी कुमार नामक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया.दोनों का प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने सदा एक-दूसरे के साथ रहने की ठान ली. आखिरकार सनी ने युवती के साथ 3 जुलाई को शादी कर ली.

दोनों की शादी लड़की के घर पर ही हुई. हालांकि, शादी के बाद युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर ना ले जाकर पटना ले गया और दो दिन तक घुमाता-फिराता रहा. तीसरे दिन युवक ने स्टेशन के पास सरहन गांव के तीन लड़कों के पास अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया. बाद में युवती अपने घर पहुंची.

इधर, लड़का पक्ष के परिजनों ने युवक के अचानक गायब हो जाने की शिकायत पुलिस से की है. वहीं, गुरुवार के दिन लड़की पक्ष के लोग युवती को लेकर आपसी समझौता और लड़का पक्ष से मिन्नतें करने के लिए सरहन गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई.

ससुराल के लोगों ने दुल्हन को धक्के मारकर भगाया
लड़का पक्ष के लोगों ने दुल्हन और उसके घरवालों को धक्के मारकर भगा दिया. इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बाढ़ पुलिस के पास पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर सड़क पर छोड़ दिया है. इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए.

लड़के को गायब करने का आरोप
वहीं, लड़के पक्ष वालों का कहना है कि उनके बेटे को लड़की पक्ष वालों ने कहीं गायब कर दिया है. हालांकि, लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का जिस बाइक से हमारे घर पर आया था, वह अभी भी हमारे पास घर पर ही है. आरोप है कि लड़के की मां ने ही बेटे को कहीं भगा दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version