International Crime: गिरफ्तारी के बाद आरोपी लड़की ने पुलिस वाले से पूछा ऐसा सवाल, अधिकारी को देना पड़ा इस्तीफा; जानिए मामला

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Crime News: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर जब पुलिस किसी को गिरफ्तार करती है, तो उसके चेहरे पर हवाई उड़ती हैं और उसकी हालत खराब रहती है. लेकिन अमेरिका में एक महिला गिरफ्तारी के बाद एक ऐसा सवाल पूछ दिया जिसने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया.

जानिए मामला

दरअसल, यह शर्मसार कर देने वाली घटना अमेरिका के सैन डिएगो शहर में घटी है. जहां पुलिस अधिकारी ने एक महिला को कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस अधिकारी से ऐसा सवाल किया, जिससे अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सा ऐसा सवाल महिला ने किया जिससे पुलिस वाले को शर्मसार होना पड़ा तो आइए जानते हैं….

बता दें कि एंथनी हेयर के रूप में पहचाने गए अधिकारी चोरी के संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी में सहायता कर रहे थे. इस घटना में एक महिला की गिरफ्तारी की गई. आंतरिक जांच के अनुसार, अधिकारी हेयर के बॉडी कैमरे ने गिरफ्तारी के बाद महिला को ले जाते समय की कुछ बातें रिकॉर्ड कर ली.

जांच के मुताबिक, आरोपी महिला पुलिस अधिकारी एंथनी हेयर के प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं, इसमें यौन गतिविधियों के प्रस्ताव भी शामिल थे. इस दौरान, पुलिस अधिकारी हेयर ने ऐसी बातचीत ना करने की अपील की.

महिला: “क्या आप सिंगल हैं?”

सैन डिएगो अधिकारी: “हां… लेकिन तुम … नहीं हो.”

महिला: “मैं अभी…”

सैन डिएगो अधिकारी: “अभी ऐसा मत कहो… अभी ऐसा मत कहो क्योंकि अभी सब कुछ रिकॉर्ड किया जा रहा है.”

नौकरी से देना पड़ा इस्तीफा

इसके बाद पुलिस अधिकारी की कार एक शांत जगह पहुंची. जिसके बाद महिला के साथ बातचीत कम हो गई. इसके बाद अधिकारी का बॉडी कैम बंद हो गया. बीस मिनट बाद, हेयर अपने एक साथी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की. इसके बाद हेयर की हाथों में हथकड़ी लगी थी और वह पुलिस की कार की पिछली सीट पर बंद थे. एक घंटे बाद उन्हें वहां से निकाला गया. जांच में पुलिस अधिकारी महिला के साथ संबंध बनाने में लिप्त पाया गया. जिसके बाद उसे तुंरत नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा. फिलहाल पुलिस अधिकारी और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मई महीने का अंतिम दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 31 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version