ईरान ने दुबई में ड्रोन अटैक के बाद अबू धाबी में गिराया मिसाइल, फलस्तीनी नागरिक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhabi Missile Attack: मिडिल ईस्ट में तनाव घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है. ईरान, इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के साथ-साथ खाड़ी देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन से वार कर रहा है.

सोमवार तड़के ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से अटैक किया, वहीं अब अबू धाबी में मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है.

दुबई के बाद अबू धाबी के अल बह्याह इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरी. इस घटना में एक फलस्तीनी नागरिक की जान चली गई.

एक बयान में अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने कहा, “अल बह्याह क्षेत्र में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने की घटना में एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गई है. जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहें या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें.”

दुबई जा रही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा

ईरान ने सोमवार की सुबह दुबई एयरपोर्ट के पास हमला किया. इस अटैक के बाद फ्यूल टैंक में आग लग गई. सुरक्षा के मद्देनजर दुबई एयरपोर्ट ने उड़ानों को निलंबित कर दिया. दुबई एयरपोर्ट पर उड़ान प्रभावित होने की वजह से कोच्चि से दुबई जा रही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version