Iran-Israel Conflict: ईरान में कहर बनकर बरसीं इजरायली मिसाइलें, कई इमारतें धराशायी, सैकड़ों लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दुबईः ईरान और इजरायल के बढ़ते तनाव के बीच सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. मानवाधिकार समूह के मुताबिक, इजरायल की एअर स्ट्राइक में कम से कम 950 ईरानी लोगों की मौत हुई है और 3,450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

380 से अधिक आम नागरिकों की मौत

वाशिंगटन आधारित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने ईरान में मृतकों के आंकड़े पेश किए हैं. इस समूह के मुताबिक, ईरान पर हुए हमले में 380 से ज्यादा आम नागरिक और सेना के 253 से ज्यादा जवानों की मौत हुई है.

ईरान ने भी बताए थे मौत के आंकड़ें

मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान हर रोज मृतकों के आंकड़े साझा नहीं कर रहा है. शनिवार को ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजरायली हमलों में लगभग 400 ईरानी मारे गए हैं और 3,056 लोग घायल हुए हैं.

हालांकि, शनिवार की रात को अमेरिका ने भी ईरान के कुछ जगहों पर बम बरसाए. इनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों का नाम शामिल है. अमेरिकी ने हमले के बाद ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा था कि इस हमले में हमें काफी नुकसान हुआ है, लेकिन हमारे परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं, मगर इस दौरान ईरान ने मृतकों का आंकड़ा नहीं बताया था.

इजरायल में कितने लोगों की हुई मौत?

13 जून को इजरायल और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद इजरायल ने भी 21 जून को मृतकों के आंकड़े साझा किए थे. इजरायल के मुताबिक, ईरानी हमले में 24 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज्यादा लोग घायल थे. हालांकि, अमेरिकी एअर स्ट्राइक के बाद इजरायल से चौंकाने वाले मंजर सामने आ रहे हैं. ईरान की मिसाइलें तेल अवीव सहित कई शहरों पर मौत बनकर बरस रही हैं. इन हमलों में कई इजरायली नागरिकों के मारे जाने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version