कुवैत पर ईरान ने किए मिसाइल हमले, रोकी गईं उड़ानें, बिजली-पानी प्लांट में लगी आग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Kuwait Missile Attack: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच कुवैत पर तेहरान ने कई मिसाइलें दागीं. इस हमले के बाद सभी हवाई सेवाओं को तत्काल रोकना पड़ा और खाड़ी देश के पावर ग्रिड और पानी को खारेपन से मुक्त करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचा है.

शनिवार को तड़के से ही पूरे कुवैत में हवाई हमले के सायरन बार-बार बजते रहे. ईरान से दागी गईं मिसाइलों के कुवैत के हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने और घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है.

ऑपरेशन नसर 2 के तहत हमले

हमले की जानकारी देते हुए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसकी सेना ने कुवैत में आरिफजान ग्राउंड फोर्सेज सपोर्ट सेंटर को निशाना बनाया है. आईआरजीसी का दावा है कि उसके ऑपरेशन नसर 2 के 18वें चरण के तहत किए गए इस हमले में वहां तैनात कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

क्या दावा किया आईआरजीसी ने?

इसके अलावा, आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने एक टारगेटेड ड्रोन हमला किया, जिसमें कुवैत में मौजूद अमेरिकी अली अल सलेम बेस पर लगे रडार सिस्टम को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया. समुद्री और कम्युनिकेशन के मोर्चे पर तनाव और बढ़ाते हुए ईरान के सरकारी मीडिया ने नेवी के हवाले से बताया कि उसकी यूनिट्स ने कुवैत के अल अहमदी पोर्ट पर मौजूद अमेरिकी नेवी के फ्यूल सपोर्ट पियर (ईंधन आपूर्ति केंद्र) के खिलाफ ड्रोन और मिसाइलें तैनात की थीं.

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसने देश के भीतर मौजूद अमेरिकी सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन हब पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया है.

हमलों से इंटनेशनल ट्रैवल में आई रुकावट

इन हमलों के कारण इंटरनेशनल ट्रैवल में तुरंत रुकावट आई. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत एयरवेज ने सरकारी अधिकारियों द्वारा नेशनल एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने के बाद कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं. फ्लैग कैरियर ने पुष्टि की है कि देश के मेन एविएशन हब पर आने और जाने वाली दोनों फ्लाइट्स को रीजनल सिक्योरिटी के तेजी से बिगड़ने की वजह से रोक दिया गया है.

घरेलू यूटिलिटी नेटवर्क को भी पहुंचा नुकसान

इसके साथ ही इन हमलों से घरेलू यूटिलिटी नेटवर्क को सीधा नुकसान पहुंचा। अल जजीरा के मुताबिक, कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की कि ईरान की हालिया बमबारी के बाद बिजली और पानी के डिसेलिनेशन प्लांट के एक हिस्से में भीषण आग लग गई.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version