Israel Hezbollah War: टॉप कमांडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह गुस्से में, ताबड़तोड़ दागे सैकड़ों रॉकेट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेरूतः गाजा में हवाई हमले में टॉप कमांडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह गुस्से में है.मालूम हो कि गाजा में इजरायली हवाई हमले के दौरान कई लोगों की मौत हो गई. लेबनान में हिजबुल्ला के टॉप कमांडरों की भी मौत हुई, हिजबुल्ला के टॉप कमांडरों की मौत के बाद अब लेबनानी हिजबुल्लाह ग्रुप का बयान सामने आया है. इस मामले में लेबनानी हिजबुल्लाह ग्रुप का कहना है कि उसने हमले के जवाब में इजरायल में कई सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे हैं.

मालूम हो कि हाल ही में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह की तरफ से किया गया हमला लेबनान-इजरायल सीमा पर महीनों से चल रहे तनाव में सबसे बड़े हमलों में से एक था. पिछले कुछ सप्ताह से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच में तनाव बढ़ गया है.

इजरायली सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की. इसने बुधवार को स्वीकार किया था कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के तीन क्षेत्रीय डिवीजनों में से एक का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नामेह नासिर की हत्या कर दी थी.

कुछ घंटों बाद, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल और कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स में भारी हथियारों के साथ कई कत्युशा रॉकेट और फलक रॉकेट लॉन्च किए. गुरुवार को इसने और रॉकेट लॉन्च किए. अमेरिका और फ्रांस इन झड़पों को पूरी तरह से युद्ध में बदलने से रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version