Israel: गाजा में इस्राइली हमला, दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम को करीब दो माह का समय बीतने वाला है, लेकिन अभी भी तनाव कायम है. संघर्ष विराम के बाद भी कई बार दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा चुके हैं. ताजा इस्राइली हमले में गाजा में दो बच्चों सहित पांच की जान चली गई. इसकी पुष्टि गाजा सिविल डिफेंस एजेंसी ने की है. वहीं, इस्राइल का दावा है कि हमास के लड़ाकों ने उसके सैनिकों पर हमला किया, जिसमें उसके पांच सैनिक घायल हो गए.

32 लोगों के घायल होने का दावा

गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इस्राइली मिसाइल हमले में पांच नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक है. यह हमला खान यूनिस के पश्चिम में स्थित अल मवासी में हुआ. एजेंसी ने बताया कि कुवैत के फील्ड अस्पताल के पास स्थित शरणार्थी कैंप में यह हमला हुआ. गाजा के एक अस्पताल ने भी हमले में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में 8 और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं. अस्पताल ने बताया कि हमले में 32 लोग घायल हुए हैं.

हमास पर इस्राइली सेना ने लगाया हमले का आरोप

उधर, इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिणी गाजा में ‘हमास के आतंकियों’ ने उनके जवानों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर है.

मालूम हो कि इस्राइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में 10 अक्तूबर को संघर्ष विराम समझौता हुआ था. संघर्ष विराम के बाद दोनों तरफ से सक्रिय और बड़े हमले तो रुक गए हैं, लेकिन इसके बावजूद छिटपुट हिंसा की घटनाएं अभी भी जारी हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version