Israel US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel US Iran War: ईरान ने इजरायल और अमेरिका को फिर बड़ा झटका दिया है. ईरानी मिसाइल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. इससे पहले ईरान इजरायल के एफ-16 और अमेरिका के एफ-35 को भी निशाना बना चुका है. ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने होर्मुज द्वीप के पास दक्षिणी तट पर दुश्मन के F-15 फाइटर जेट को सतह-से-हवा में मिसाइलों से नष्ट कर दिया है.

ईरानी राज्य मीडिया IRIB और सेना के सूत्रों ने बताया

ईरानी राज्य मीडिया IRIB और सेना के सूत्रों ने बताया कि यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट हुई, जहां अमेरिकी और इजरायली विमान लगातार हमले कर रहे हैं. बयान जारी कर ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया एयर डिफेंस मुख्यालय ने कहा कि “आक्रमणकारी दुश्मन F-15 विमान को ईरानी सेना की वायु रक्षा इकाई द्वारा इंटरसेप्ट किया गया और सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों से हिट किया गया.” ईरान ने घटना का फुटेज भी जारी किया है, जिसमें मिसाइल लॉन्च और विमान पर हमला दिखाया गया है.

IRIB ने कहा कि विमान के चालक दल की स्थिति की जांच जारी है और यह अमेरिकी या इजरायली विमान हो सकता है. यह दावा ऐसे समय किया गया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव चरम पर है. अमेरिका ने हाल ही में ईरानी मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड की डीप पेनेट्रेटर बमों से हमले किए हैं, ताकि जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके. ईरान ने जवाब में खाड़ी में तेल निर्यात और जहाजों पर हमले तेज किए हैं. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ऐसे दावों को “बेबुनियाद” करार दिया है. पिछले कुछ हफ्तों में ईरान ने कई बार F-15 या अन्य अमेरिकी विमानों को गिराने का दावा किया है, लेकिन ज्यादातर मामलों में CENTCOM ने इनकार किया है.

Latest News

Maruti Suzuki Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले मारुति की कारें हुईं महंगी, चुनिंदा मॉडल पर ₹20,000 तक बढ़े दाम

त्योहारी सीजन से पहले मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कार मॉडल्स की कीमतों में ₹20,000 तक बढ़ोतरी की है. कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है.

More Articles Like This

Exit mobile version