ISRO Bomb Threat: ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ISRO Bomb Threat: बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल आया है.

पुलिस और बम स्क्वाड हेडक्वार्टर में जांच-पड़ताल कर रहे हैं. धमकी भरा मेल आने के बाद ही तुरंत जांच शुरू कर दी गई है.

चेयरमैन को भेजा ई-मेल

पुलिस के अनुसार, ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था. अलर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की टीमें ISRO हेडक्वार्टर पहुंचीं. साथ ही बम स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची.

परिसर को खाली कराकर बम स्क्वाड टीम ने ISRO हेडक्वार्टर के परिसर की ठीक तरह से तलाशी ली. तलाशी के दौरान कोई भी विस्फोटक चीज नहीं मिली.

ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस

ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और मकसद का पता करने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं. अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह ई-मेल देश के बाहर से भेजा गया था या कही और से.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version