Jaipur Crime: जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaipur Crime: राजस्थान से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को बदमाशों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. गोली से एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई.

घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्यामनगर में स्थित अपने घर में बैठे थे. इसी दौरान दिनदहाड़े करीब पौने दो बजे स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दोनों ने गोलियां बरसानी शुरु कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी. वहां बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी. तत्काल घायल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.

एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह पर फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई.

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके फैली सनसनी
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है. वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version