जालंधर: स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalandhar School Threat: पंजाब से सनसीखेज फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां जालंधर में तीन प्रमुख स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमली ईमेल के जरिए दी गई है. यह धमकी कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भेजी गई बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, जालंधर के एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य निजी स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. ईमेल में चेतावनी दी गई है कि जालंधर में स्थित इन संस्थानों के साथ-साथ दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन और विधानसभा को भी निशाना बनाया जा सकता है. ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए.

धमकी भरे ईमेल में एक और गंभीर चेतावनी दी गई है. मेल भेजने वाले ने जालंधर जिले में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं को हटाने की मांग की है. इसके लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है. ईमेल में कहा गया है कि यदि तय समय तक प्रतिमाएं नहीं हटाई गईं तो उन्हें बम से उड़ाने की कार्रवाई की जाएगी.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस साइबर सेल भी ईमेल की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने और कहां से भेजी है.

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version