जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, अफसर घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की इसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.एक अफसर के घायल होने की खबर सामने आ रही है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ हो रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर हैं.

तलाशी अभियान के दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी. सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में एक अफसर घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय सेना के अनुसार, अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया. अभियान जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने जंगल को घेर लिया है.

Latest News

IT Stocks Crash: एआई के डर से आईटी शेयरों में गिरावट, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.59% टूटा

जनरेटिव एआई के बढ़ते प्रभाव के कारण आईटी शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.59% गिरा.

More Articles Like This

Exit mobile version